Current Gk


1. विश्व पशु दिवस 2024 हर साल 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह पहली बार कब मनाया गया था?
A-1892
B - 1925
C - 1956
D - 2001
4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है, जो जानवरों के महत्व और उनके कल्याण के प्रति जागरूकता फैलाने का दिन है। इसकी शुरुआत 1925 मे बर्लिन, जर्मनी मे हेनरिक ज़िमरमैन द्वारा हुई थी, जिसमे 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। यह दिन सेटं फ्रांसिस ऑफ असीसी के पर्व दिवस से मेल खाता है। विश्व पशु दिवस का उद्देश्य जानवरों की भलाई के प्रति जिम्मेदारियों को याद दिलाना और पशु संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित करना है।


2. वरिष्ठ मलयालम अभिनेता मोहन राज का हाल ही मे 70 वर्ष की आयु मे निधन हो गया। उन्हे ------------- के नाम से भी जाना जाता था।
A- सत्यन
B- कीरीदम जोस'
C - मम्मूटी
D-सुकुमारन
दिग्गज अभिनेता मोहन राज, जिन्हे 'कीरीदम जोस' के नाम से जाना जाता है, का 3 अक्टूबर को 70 वर्ष की आयु मे निधन हो गया। उनके निधन से साउथ इंडियन सिनेमा में एक बड़ा खालीपन आ गया है। वे मलयालम, तमिल, और तेलुगु फिल्मों मे अपने काम के लिए जाने जाते थे, और उनका अंतिम संस्कार 4 अक्टूबर को केरल मे किया जाएगा। मोहन राज पार्किंसन रोग और डायबिटीज से पीड़ित थे और तिरुवनंतपुरम मे आयुर्वेदिक उपचार ले रहे थे।

3.4 से 10 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2024 का विषय क्या है?
A- अंतरिक्ष अन्वेषण
B- अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी मे नवाचार
C - अंतरिक्ष यात्रा का भविष्य
D- अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW) हर साल 4-10 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसे 1999 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव कल्याण मे अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के योगदान का जश्न मनाने के लिए घोषित किया। 2024 का विषय "अंतरिक्ष एवं जलवायु परिवर्तन" है, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने मे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रभाव को उजागर करता है।

4. राकेश शर्मा के उत्तराधिकारी के रूप मे भारतीय समाचार पत्र सोसायटी के अध्यक्ष के रूप मे किसे चुना गया है ?
A- विवेक गुप्ता
B- एमवी श्रेयम्स कुमार
C - करण राजेद्र दारडा
D- मैरी पॉल
भारतीय समाचार पत्र समाज (INS) ने 2024-25 के लिए नए नेतृत्व की घोषणा की है। मथृभूमि समाचार पत्र के प्रबंध निदेशक एमवी श्रेयम्स कुमार को नया अध्यक्ष चुना गया है, जो राकेश शर्मा का स्थान लेगें। कुमार का मीडिया प्रबंधन और पत्रकारिता में व्यापक अनुभव है, जो उन्हे इंस भूमिका मे एक विशिष्ट दृष्टिकोण प्रदान करेगा। नए नेतृत्व मे विवेक गुप्ता (संमार्ग) और करण राजेद्र डार्डा (लोकमत) उपाध्यक्ष के रूप में शामिल है


5. भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में क्रांति लाने के लिए लॉन्च की गई नई माइकोसर्विस-आधारित प्रणाली का नाम क्या है ?
A- अन्ना विकास
B- अन्ना संपदा
C- अन्न दर्पण
D- अन्ना मंडी
भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने अपने आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए 'डिपो ऑनलाइन सिस्टम' नामक डिजिटल परिवर्तन पहल शुरू की है। इस परियोजना में अन्न दर्पण नामक नई माइकोसर्विसेस आधारित एकीकृत प्रणाली का कार्यान्वयन शामिल है। यह प्रणाली मंडियों, मिलों, और डिपो के साथ-साथ विभिन्न स्तरों पर संपूर्ण संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए विकसित की जा रही है


6. कौन से दो संगठनों ने 15 संस्थानों में सौर ऊर्जा लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमे NTPC विद्युत व्यापार निगम ने छत पर सौर पैनल लगाए?
A- ICMR और DRDO
B - ICMR और ISRO
C - ICMR और NTPC
D - NTPC और NITI Aayog
प्रधानमंत्री के स्वच्छ और हरित भविष्य के दृष्टिकोण के तहत, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) के साथ अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते के तहत, एनवीवीएन 15 आईसीएमआर संस्थानों मे 4,559 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर पैनल की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और रखरखाव करेगा।


7. विश्व शिक्षक दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
A -5 अक्टूबर
B-1 नवंबर
C - 15 सितंबर
D-20 मार्च
हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जो शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का एक वैश्विक अवसर है। यह दिन 100 से अधिक देशों में मंनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों का सम्मान करना, अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना, और शिक्षा की गुणवत्ता के महत्व पर जोर देना है। इस वर्ष, 2024 मे, विश्व शिक्षक दिवस शनिवार, 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा।



8. 6 से 10 अक्टूबर, 2024 तक भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आने वाले मालदीव के राष्ट्रपति कौन है ?
A- इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
B- अब्दुल्ला यामीन
C- डॉ. मोहम्मद मुइज्जू
D- मौमून अब्दुल गयूम
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6 से 10 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेगें, जो उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले मुइज्जू जून 2024 मे प्रंधानमंत्री नरेद्रं मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे। इस यात्रा के दौरान मुइज्जू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगें और प्रधानमंत्री नरेद्रं मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेगें। मुइज्जू की इस यात्रा मे मुंबई और बेगंलुरु का दौरा भी शामिल है


9. 2024 मे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है ?
A- पंकज अग्रवाल
B- अनुरग जैन
c- राजीव कुमार
D- आलोक श्रीवास्तव
पंकज अग्रवाल, जो वर्तमान मे विद्युत मंत्रालय के सचिव है, को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हे अनुराग जैन के इस पद से हटने के बाद दी गई है। अग्रवाल, जो मध्य प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी है, नई नियुक्ति या सरकारी आदेश आने तक इस पद को अस्थायी रूप से संभालेगें। अग्रवाल की नियुक्ति ऐसे समय में हुंई है





10. 3 अक्टूबर, 2024 को उत्तराखंड के किस स्थान से तीर्थयात्रियों ने भारतीय क्षेत्र से पहली बार कैलाश पर्वत को देखा?
A- नंदा देवी शिखर
B - केदारनाथ मंदिर
C - बद्रीनाथ घाटी
D- पुराना लिपुलेख दर्रा
गुरुवार को भारतीय तीर्थयात्रियों ने पहली बार तिब्बत के पवित्र कैलाश पर्वत को भारतीय धरती से देखा। यह उपलब्धि उत्तराखंड पर्यटन, सीमा सड़क संगठन (BRO), और आईटीबीपी के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई, जिसने पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी से पुराने लिपुलेख दर्रे के माध्यम से कैलाश पर्वत के दर्शन का अवसर प्रदान किया। पहले श्रद्धालुओं को कैलाश शिखर देखने के लिए चीन का रुख करना पड़ता था 






11. 2024 के ISSF जनियर विश्व चैपियनशिप मे दिव्यांशी ने अपना दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक किस स्पर्धा मे जीता था ?
A- महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल
B- महिलाओं की 25 मीटर स्टैडंर्ड पिस्टल
C - महिलाओं की 50 मीटर राइफल
D- महिलाओं की 20 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
पिस्टल निशानेबाज दिवांशी ने लीमा मे आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैपिंयनशिप मे महिलाओं की 25 मीटर स्टैडंर्ड पिस्टल स्पर्धा में दूंसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता, जिससे भारत ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। जूनियर निशानेबाजों ने कुल मिलाकर दो स्वर्ण और पांच अन्य पदक जीते।


12. 2024 के एशियाई युवा तीरंदाजी चैपिंयनशिप मे वैष्णवी पवार ने कौन सा पदक जीता ?
A - स्वर्ण
B- रजत
C - कांस्य
D- कोई नहीं
भारतीय तीरंदाज वैष्णवी पवार ने ताइपे, चीनी ताइपे मे 2024 एशियाई युवा तीरंदाजी चैपिंयनशिप मे रिकर्व अंडर-18 महिला टीम वर्ग मे रंजत पदक जीता। उन्होंने अपनी टीम के साथियों प्रांजल थोलिया और जन्नत के साथ मिलकर हर राउंड मे पंहले शॉट का प्रदर्शन किया।



13. पेरू मे आयोजित ISSF जूनियर विश्व शूटिंग चैपिंयनशिप मे भारतीय निशानेबाजों ने कुल कितने पदक जीते ?
A - 20
B - 28
C - 24
D - 32
भारतीय निशानेबाजों ने पेरू के लीमा मे आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैपियनशिप 2024 मे 13 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने कुल 24 पदक जीते, जिनमे से अंतिम दिन परिशा गुप्ता ने महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा मे रंजत, मुकेश नेलावल्ली ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा मे कांस्य, और शार्दुल विहान व सबीरा हैरिस ने मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा मे कांस्य पदक जीता।



14. 2024 मे चीन ओपन महिला एकल खिताब किस टेनिस खिलाड़ी ने जीता?
A- इगा Swiatek
B- कोको गॉफ
C- करोलिना मुचोवा
D- अरीना सबालेकां
अमरीका की कोको गॉफ ने चाइना ओपन के महिला एकल फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। विश्व रैकिंग मे छंठे नंबर पर काबिज गॉफ ने चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 6-1, 6-3 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 17 मिनट मे खत्म हुआ। गॉफ ने इस जीत के साथ मुचोवा पर 3-0 की बढ़त बनाए रखी। 20 वर्षीय गॉफ पिछले 14 वर्षों मे चाइना ओपन का खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं और सेरेना विलियम्स के बाद यहां चैपिंयन बनने वाली दूसरी अमरीकी खिलाड़ी है।


15. 31 मार्च, 2026 तक श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप मे किसे नियुक्त किया गया है ?
A- महेला जयवर्धने
B- कुमार संगकारा
c- सनथ जयसूर्या
D- अरविंदा डे सिल्वा
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या को 7 अक्टूबर को श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने क्रिस सिल्वखवुड के उत्तराधिकारी के रूप में जयसूर्या की नियुक्ति की पुष्टि की। सिल्वरुड ने जून 2024 मे अपने पद से इस्तीफा दिया था।


16. हाल ही मे संन्यास की घोषणा करने वाली दीपा कर्मकार किस खेल से जुड़ी है?
A - जिम्नास्टिक
B- बैडमिंटन
C - टेनिस
D- भारोत्तोलन
भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने खेल से संन्यास की घोषणा कर दी है। 30 वर्षीय दीपा ने 2016 के रियो ओलंपिक मे चौथे स्थान पर रहते हुए प्रोडुनोवा वॉल्ट का प्रदर्शन किया, जो कि "मौत का वॉल्ट" के नाम से जाना जाता है। यह वॉल्ट अत्यधिक कठिन है, और दीपा मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गईं। दीपा ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स मे कांस्य पदक भी जीता था।




17. भारतीय वायु सेना दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
A-8 अक्टूबर
B- 26 जनवरी
C - 15 अगस्त
D - 1 अप्रैल
भारत 8 अक्टूबर 2024 को 92वां भारतीय वायु सेना दिवस मना रहा है, जो वायु योद्धाओं की समर्पण और बलिदान को सम्मानित करता है। यह दिन 1932 मे स्थापना से लेकर आज तक भारतीय वायु सेना (IAF) के सफर की याद दिलाता है। इस वर्ष का मुख्य समारोह चेन्नई के मरीन बीच पर आयोजित होगा, जहां भव्य एयर शो होगा, जो सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चलेगा।


18. भारतीय वायु सेना का 92वां स्थापना दिवस पहली बार कहां मनाया गया?
A- अंबाला वायु सेना स्टेशन
B- ताम्बरम वायु सेना स्टेशन
c- हिंडन वायु सेना स्टेशन
D- जोधपुर वायु सेना स्टेशन
भारतीय वायु सेना का 92वां स्थापना दिवस 8 अक्टूबर 2024 को चेन्नई के तांबरम वायु सेना स्टेशन पर मनाया गया। यह पहली बार था जब इस कार्यक्म का आयोजन वहां किया गया। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेसं स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने झंडा फहराया, जबकि वायु सेना प्रमुख ए.पी. सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और विशिष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए।



19. विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है?
A-12 जनवरी
B- 7 अक्टूबर
c - 5 जून
D-15 नवंबर
विश्व कपास दिवस 7 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कपास के लाभों का जश्न मनाना है। यह दिन प्राकृतिक फाइबर के गुणों से लेकर कपास के उत्पादन, परिवर्तन, व्यापार और उपभोग से होने वाले लाभों को उजागर करता है। कपास का उपयोग सदियों से कपड़ों के साथ-साथ अन्य उत्पादों के निर्माण मे किया जाता रहा है। कपास का उत्पादन न केवल भारत मे, बल्कि विश्व भर मे बंड़े पैमाने पर किया जाता है


20. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक जारी रखने के लिए केद्रीय मंत्रिमंडल ने किस पहल को मंजूरी दी है?
A- जैविक चावल की आपूर्ति
B- सार्वभौमिक स्वास्थ्य कार्यकरम
C- पोषित चावल की आपूर्ति
D- सब्सिडी वाले गेहूं का वितरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता मे केद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत पोषण युक्त (फोर्टिफाइड) चावल की सार्वभौमिक आपूर्ति को जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।



21. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
A- 8 मार्च
B-11 अक्टूबर
C - 20 नवंबर
D-1 जनवरी
भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिवस की शुरुआत 2008 मे मंहिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। 24 जनवरी को मनाने का कारण यह है कि 1966 मे इंसी दिन इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ली थी।


22. PayU ने कार्ड भुगतान के लिए अपने बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण समाधान को किस नवीन
सुविधा के साथ लॉन्च किया है?
A - फ्लैश-पे
B- वॉयस रिकॉग्निशन
c - स्मार्ट कार्ड टेक्नोलॉजी
D - QR कोड इंटरनेशनल पेमेटं
PayU ने डिजिटल भुगतान उद्योग में बांयोमेट्रिक प्रमाणीकरण समाधान "फ्लैश पे" लॉन्च किया है, जो कार्ड भुगतान को सरल, तेज और सुरक्षित बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका अनावरण ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (GFF) 2024 मे किया गया, और यह उद्योग मे एक महत्वपूर्ण नवाचार के रूप मे देखा जा रहा है। फ्लैश पे फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान जैसी उन्नत बायोमेट्रिक तकनीकों का उपयोग करके 10 सेकंड से कम समय मे लेन-देन को पूरा करता है,



23. वर्ष 2024 मे मिस इंडिया वर्ल्डवाइड, ध्रुवी पटेल कौन है ?
A - एक मेडिकल छात्रा
B- एक फैशन डिजाइनर
C - एक कंप्यूटर सूचना प्रणाली छात्रा
D- एक पेशेवर एथलीट और साथ ही फैशन डिजाइनर
अमेरिका की कंप्यूटर सूचना प्रणाली की छात्रा ध्रुवी पटेल को मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का विजेता घोषित किया गया है, जो भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। ध्रुवी, जो बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ एम्बेसडर बनने की इच्छा रखती है, ने न्यू जर्सी के एडिसन मे अपने ताज के बाद कहा कि यह जीत उनके लिए एक अविश्वसनीय सम्मान है और यह उनकी विरासत और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है,



24. वर्ष 2024 मे मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब किसने जीता?
A- रिया सिंघा
B- उर्वशी रौतेला
C - अदिति हुंडिया
D- नेहा धूपिया
22 सितंबर 2024 को जयपुर मे 19 वर्षीय रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया। यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला ने दिया। रिया अब मैक्सिको में होने वाली मिस यूनिवर्स 2024 मे भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। रिया, जो मॉडल, उद्यमी और TEDx वक्ता है, ने पहले मिस टीन अर्थ 2023 और मिस टीन यूनिवर्स 2023 जैसे खिताब भी जीते थे।


25. सितंबर 2024 मे श्रीलंका के नए प्रधान मंत्री के रूप मे किसे नियुक्त किया गया है?
A - हरिनी अमरसूर्या
B- दिनेश गुणवर्धन
D- सिरिमावो बंदरानायके
C - अनुरा कुमार दिसानयके
हरिनी अमरसूर्या ने मंगलवार को श्रीलंका के नए प्रधान मंत्री के रूप मे शपथ ली, और वे इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला नेता है, जो 2000 मे सिरीमावो भंडारनायके के बाद इस भूमिका मे आई है। 54 वर्षीय अमरसूर्या, जो नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) की नेता है, ने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से शपथ ली। उन्हे न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान और तकनीक, स्वास्थ्य और निवेश मंत्री के पद सौंपे गए है।



26. सितंबर 2024 मे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमान किसने संभाली थी?
A- ओलेग कोनोनेन्को
B- मार्क टी. वांडे हे
c- सर्गेई प्रोकोप्येव
D- सुनीता विलियम्स
भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने हाल ही मे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की कमान संभाली है। यह दूसरी बार है जब वह इस पद पर है, पिछले 12 वर्षों में उन्होंने पहली बार कमान संभाली थी। सुनीता विलियम्स ने रूस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेको से यह जिम्मेदारी ग्रहण की, जिन्होंने एक साल के मिशन के बाद आईएसएस से पृथ्वी पर लौटने की तैयारी की है।



27. उस भारतीय टेनिस खिलाडी का नाम बताइए, जिसने पेरिस 2024 ओलंपिक के बाद भारतीय टेनिस से संन्यास की घोषणा की है ?
A - महेश भूपति
B- रोहन बोपन्ना
C- सोमदेव देववर्मन
D- रुतुजा भोसले
भारत के प्रमुख टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने पेरिस 2024 ओलंपिक से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से संन्यास लेने की घोषणा की है। दो दशकों से अधिक समय तक भारतीय टेनिस मे मंहत्वपूर्ण योगदान देने वाले बोपन्ना का ओलंपिक सफर पुरुष युगल के पहले दौर में समाप्त हुआ, जहां उनकी जोड़ी ने हार का सामना किया।




28. भारत मंडपम, नई दिल्ली मे 'युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' का उद्घाटन किसने किया?
A - नरेद्रं मोदी
B- गजेन्द्र सिंह शेखावत
C - राजनाथ सिंह
D- अमित शाह
केद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत ने 1 से 3 अगस्त, 2024 तक नई दिल्ली मे आयोजित 'युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेद्रं मोदी के 'युग युगीन भारत संग्रहालय' के विजन को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सम्मेलन का लक्ष्य राज्य संग्रहालयों और केद्रं सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है।


29. किस मंत्रालय ने मूल्य निगरानी प्रणाली (PMS) मोबाइल ऐप का संस्करण 4.0 लॉन्च किया ?

A- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
B- सांख्यिकी और कार्यकम कार्यान्वयन मंत्रालय
C - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
D- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
केद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद वेकंटेश जोशी ने 1 अगस्त, 2024 को मूल्य निगरानी प्रणाली (पीएमएस) मोबाइल ऐप के 4.0 संस्करण को लॉन्च किया। इस अपडेट के तहत, दैनिक मूल्य निगरानी मे 22 वस्तुओं के साथ 16 नई वस्तुएं जोड़ी गई है, जिससे कुल निगरानी की जाने वाली वस्तुओं की संख्या 38 हो गई है।


30. 2024 पेरिस ओलंपिक मे पुंरुषों की 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक किसने जीता?
A - जस्टिन गैटलिन
B- उसैन बोल्ट
C - किशन थॉम्पसन
D- नोआह लाइल्स
4 अगस्त को पेरिस ओलंपिक मे, संयुक्त राज्य अमेरिका के नोहा लाइल्स ने पुरुषों की 100 मीटर फ़ाइनल में स्वर्ण पदक जीता और दुनिया का सबसे तेज़ धावक बन गए। उन्होंने 9.79 सेकंड मे फ़िनिश लाइन पार की और जमैका के किशन थॉम्पसन को मात्र 0.005 सेकंड से हराया। फ्रेड केर्ली ने कांस्य पदक जीता, और इटली के जैकब्स लैमोंट मार्सेल पांचवे स्थान पर रहे।


Post a Comment

Abstract are tiny Particles which is a Great Innovation Play
Online Shopping is Best Way to Shop without any Hassel
Gradient is Best Color Used In Web Developing Helps to Customers

View the Most Recent Posts

Here you will find all of the most recent trending information.

Liquid Crystal is the Blue Color Filter which is Pure

Author Profile

Jaipur, Rajasthan, India

Contact form

Best Companies

3/Best Companies/col-right

Footer Copyright

Design by - Blogger Templates | Distributed by Free Blogger Templates

Industry

4/Chemical industry/feat-list

Tags

Made with Love by

Nikk-UI Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is…

Free Course

3/Free Course/col-left

Best Courses

3/Courses/col-left

Technology Jobs

3/Technology/post-list

Technology Jobs

3/Technology/col-right

Popular Posts

Rajasthan

1. राजपूताना के भौगोलिक क्षेत्र को राजस्थान नाम दिया गया? (अ) 1 नवंबर 1956  (ब) 1 नवंबर 1957 (स) 1 नवंबर 1952 (द) 30 मार्च, 1956 Ans. A 2. सलेमाबाद (अजमेर) में किस संप्रदाय की प्रमुख पीठ है? (अ) निरंजनी संप्रदाय  (ब) निम्बार्क संप्रदाय (स) रामस्नेही संप्रदाय  (द) कोई नहीं Ans. B 3. भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक जैसलमेर के रुनिचा में किस लोकदेवता का मेला लगता है- (अ) पाबूजी  (ब) दादूदयाल जी (स) रामदेव जी  (द) मेहा जी Ans. C 4. सीकर में स्थित जीणमाता किस वंश की आराध्य देवी हैं? (अ) चौहान  (ब) कछवाहा (स) सिसोदिया  (द) इनमें से कोई नहीं Ans. A 5. महाराणा सांगा व बाबर के मध्य 1527 ई. में खानवा का युद्ध हुआ। खानवा किस जिले में है? (अ) दौसा (ब) धौलपुर (स) अलवर (द) भरतपुर Ans. D 6. राजस्थान का कौनसा क्षेत्र न्यून वायुदाब का क्षेत्र है? (अ) पश्चिम क्षेत्र  (ब) उत्तर क्षेत्र (स) पूर्वी क्षेत्र  (द) दक्षिणी क्षेत्र Ans. A 7. राजस्थान के चंदेरिया में भारत का सबसे बड़ा जिंक संयंत्र स्थित है। यह किस जिले में है? (अ) अजमेर  (ब) कोटा (स) झालावाड़...

GK Quiz

Current General Knowledge Test your knowledge across Current Affairs Start Quiz General Knowledge Quiz Time left: 10 seconds Next

Recommended Jobs

4/Best Jobs/feat-list

Send Whatsapp Query